कोशियार से दो दंपति मक्का मदीना उमरा के हुए रवाना,गांव के लोगों ने सम्मानपूर्वक किया विदा
झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर
विश्रामपुर नगर परिषद के वार्ड 19 कोशियार गांव से दो दंपति उमरा के लिए नई दिल्ली रवाना हुए। जहां से वे हवाई जहाज से मक्का मदीना के लिए प्रस्थान करेंगे। इससे पहले परिजनों व स्थानीय लोगों ने उमरा जा रहे शेख मोहम्मद अंसारी व उनकी बेगम खैरून बीबी को सम्मानपूर्वक विदा किया। वहीं एक सादे समारोह में भब्य स्वागत भी किया गया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता नप अध्यक्ष प्रतिनिधि नईमुदीन अंसारी व संचालन विधायक प्रतिनिधि हेसामुद्दीन अंसारी ने किया।
नईमुदीन अंसारी ने कहा कि विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र से विदेश के धर्मस्थलों में इबादत करने जाना अपने-आप में गर्व की बात है। उन्होंने हज यात्रियों से आग्रह किया कि वे उमरा के वक्त मदिनेवाले को विश्रामपुर नगर परिषद की जनता का सलाम बोलियेगा। उमरायात्रियों को समानित करते हुए विधायक प्रतिनिधि हेसामुद्दीनि अंसारी ने उनसे आग्रह किया की वे मदीना में क्षेत्र के विकाश व अमन की दुआ जरूर मांगेगे। स्वागत के बाद सभी जायरीनों को हज यात्रा के लिये जुलुस के शक्ल में रवाना किया गया। मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद सलीमुद्दीन अंसारी,इम्तियाज अंसारी,आशिक अंसारी,शमशेर अंसारी,शमीम अंसारी,सलाहुद्दीन अंसारी सहित सभी समुदाय के लोग काफी संख्या में मौजूद थे।

