Ad image

घनी आबादी वाले क्षेत्र में सड़क किनारे नाली नहीं बनने से ग्रामीणों में रोष,शिकायत मिलने के बाद विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

घनी आबादी वाले क्षेत्र में सड़क किनारे नाली नहीं बनने से ग्रामीणों में रोष,शिकायत मिलने के बाद विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण

झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर

विश्रामपुर अंचल के शंखा से गढ़वा तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में पहले से सड़क के दोनों किनारे नाली बना हुआ था। चौड़ीकरण के दौरान नाली को भरकर उसपर सड़क बना दिया गया। लेकिन अब सड़क किनारे नाली नहीं बन रहा है। जिससे सड़क किनारे स्थित घरों के लोगों के समक्ष पानी निकासी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह से की थी। जिसके बाद विधायक नरेश प्रसाद सिंह शुक्रवार को रेहला पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया।

- Advertisement -

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस संबंध में वे सड़क निर्माण करा रहे शिवालया कंस्ट्रक्शन से बात करेंगे। हर हाल में बी मोड़ से रेहला तक सड़क के दोनों किनारे नाली का निर्माण कराया जायेगा। ताकि लोगों को पानी निकासी में कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा उन्होंने नप के कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह को रेहला महावीर चौक पर सार्वजनिक शौचालय बनवाने,रेहला व बी मोड़ में यात्री शेड का जीर्णोद्वार कराने का भी निर्देश दिया। जयपाल सिंह ने कहा कि शौचालय व शेड निर्माण के लिये जल्द ही निविदा निकाली जायेगी। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष एनामुल हक गुड्डू,विधायक प्रतिनिधि मुन्ना यादव, हिसामुद्दीन अंसारी,झामुमो नगर अध्यक्ष दिनेश मेहता,समाजसेवी गोपाल राम,डॉ डी पी शुक्ला सहित कई लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *