Ad image

विश्रामपुर सीएचसी के नर्स का निधन, शोक सभा का आयोजन

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

विश्रामपुर सीएचसी के नर्स का निधन, शोक सभा का आयोजन

झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर

विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम (नर्स) रानी कुमारी (55) की मौत हृदयगति रुक जाने के कारण हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार रानी कुमारी गढ़वा स्थित अपने आवास पर थी। इसी बीच शनिवार की सुबह 9.30 बजे वह एकाएक अचेत होकर गिर गयी। आनन फानन में उसे गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतिका रानी कुमारी मूलतः बिहार के नबाबपुर की रहने वाली थी। वह अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है। उनका दाह संस्कार रविवार को नबाबपुर में किया जायेगा। इधर उनके निधन पर विश्रामपुर सीएचसी में शनिवार दोपहर शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें नर्स रानी कुमारी को श्रद्धांजलि दी गयी

- Advertisement -

इसके अलावा मृत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन भी रखा गया। शोक सभा में चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेंद्र कुमार,डॉ अरविंद कुमार,डॉ मनोज कुमार,बैम राजीव कुमार सिंह,मिथलेश दुबे,संतोष कुमार,अनिल पांडेय सहित काफी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *