Ad image

वार्ड पार्षद प्रत्याशी व समाजसेवी ने गोदरमा कला गांव में घर- घर जाकर जरूरतमंदों के बीच 350 कंबल का किया वितरण

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

वार्ड पार्षद प्रत्याशी व समाजसेवी ने गोदरमा कला गांव में घर- घर जाकर जरूरतमंदों के बीच 350 कंबल का किया वितरण

झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर

विश्रामपुर नगर परिषद के वार्ड तीन के भावी वार्ड पार्षद प्रत्याशी अंजली देवी व युवा समाजसेवी प्रेम प्रकाश ने गोदरमा कला गांव में घर- घर जाकर 350 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। यहां उल्लेखनीय है कि प्रेम प्रकाश आईजीआई एयरपोर्ट में कार्गो ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। ठंड को देखते हुये उन्होंने दो दिवसीय “सेवा संकल्प” अभियान चलाकर नप के वार्ड तीन में घर- घर जाकर अपने हाथों से गरीब,असहाय,वृद्ध,दिव्यांग सहित जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाया। वार्ड पार्षद प्रत्याशी अंजली देवी ने कहा कि मानव सेवा देव सेवा के समान है।

- Advertisement -

हर साधन संपन्न व्यक्ति को जरूरतमंदों के मदद हेतु आगे आना चाहिए। प्रेम प्रकाश ने कहा कि प्रत्येक वर्ष जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में असहाय को कंबल देना दुनिया का सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। जरूरतमंदों की सेवा से मन को शांति मिलती है। वैसे भी मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। वहीं डॉ• जितेंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में चला दो दिवसीय सेवा संकल्प अभियान में डॉ• ओम प्रकाश,डॉ• अशोक प्रजापति,एडवोकेट शिवपूजन प्रजापति,प्रो• कृष्णा प्रजापति,प्रो• भोला साव,रंजीत कुमार,अवधेश,नरेश सहित कई लोगों की अहम भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *