Ad image

ठिठुरती रात में इंसानियत की गर्माहट : हजारीबाग यूथ विंग ने देर रात जरूरतमंदों को बांटे कंबल

4 Min Read
WhatsApp Group Join Now

ठिठुरती रात में इंसानियत की गर्माहट : हजारीबाग यूथ विंग ने देर रात जरूरतमंदों को बांटे कंबल

शीतकालीन राहत अभियान के तहत शहर के प्रमुख स्थलों पर 50 से अधिक जरूरतमंदों को मिली राहत, अब तक 600 कंबलों का वितरण

हजारीबाग यूथ विंग का संकल्प है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड में असहाय न रहे, इसके लिए संस्था पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है : चंद्र प्रकाश जैन

ठंड की रातों में जरूरतमंदों तक राहत पहुंचना हमारा सामाजिक दायित्व है, यह सेवा अभियान फरवरी 2026 तक निरंतर जारी रहेगा : करण जायसवाल

हजारीबाग

कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार की देर रात्रि करीब 11 बजे हजारीबाग यूथ विंग द्वारा शीतकालीन राहत अभियान के अंतर्गत मानवीय सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। जब अधिकांश लोग रजाई और हीटर की गर्माहट में विश्राम कर रहे थे, उसी समय हजारीबाग यूथ विंग की पूरी टीम सड़कों पर उतरकर जरूरतमंदों, बेसहारा लोगों एवं रिक्शा चालकों की सेवा में समर्पित नजर आई। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों के साथ पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड एवं पुराना समाहरणालय परिसर में मौजूद करीब 50 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

- Advertisement -

रात्रि के सन्नाटे में जैसे ही सेवा वाहन की हॉर्न की आवाज नींद में सो रहे जरूरतमंदों तक पहुँची, मानो उन्हें यह एहसास हुआ कि कोई उनका सहारा बनकर आया है। कंबल पाकर उनके चेहरों पर दिखाई दी राहत और मुस्कान ने सेवा की सार्थकता को स्पष्ट कर दिया। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग सेवा को अपना दायित्व मानकर कार्य कर रही है। देर रात सड़कों पर उतरकर जरूरतमंदों तक पहुंचना आसान नहीं होता, लेकिन संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने इसे सामाजिक कर्तव्य समझते हुए निभाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान और अधिक प्रभावी रूप से चलाया जाएगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड में असहाय न रहे।

वहीं अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सहायता करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक संवेदनशीलता और अपनापन पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में किसी जरूरतमंद को कंबल देना केवल सामग्री देना नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित और सम्मानित महसूस कराना है। यह शीतकालीन राहत अभियान फरवरी 2026 तक पूरी निष्ठा और निरंतरता के साथ जारी रहेगा। हजारीबाग यूथ विंग द्वारा शीतकालीन राहत अभियान के तहत अब तक लगभग 600 कंबलों का वितरण किया जा चुका है। सेवा के इस क्रम में कई वृद्ध महिलाओं और पुरुषों ने भावुक होकर संस्था के सदस्यों को दोनों हाथ उठाकर आशीर्वाद दिया। यह सेवा कार्यक्रम संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर आयोजित किया गया था। रात्रि सेवा में मुख्य रूप से संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन, सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, संस्था के मार्गदर्शक जयप्रकाश खंडेलवाल, विकाश केशरी, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन, रोहित बजाज, प्रमोद खण्डेलवाल एवं विनय पांडे उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *