WhatsApp Group Join Now
शंकरदा के सुभाष चबूतरा में बूथ लगा कर पोलियो दिवस मनाया गया
Contents
शंकरदा के सुभाष चबूतरा में बूथ लगा कर पोलियो दिवस मनाया गयास्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड सरकार के निर्देश पर बच्चों को पोलियो की खुराक पीला कर पोलियो दिवस मनाया गया। शंकरदा गांव के बूथ नंबर 52 से ग्राम प्रधान विनय कृष्ण दास के हाथों बच्चों को पोलियो की पहली खुराक पीला कर इसकी शुरुआत किया गया।डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम मीरा मंडल बूथ में पहुंचे एवं केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के द्वारा पोलियो के खिलाफ चलाए जा रहे इस मुहिम की सराहना किया एवं लोगों को समय पर टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।पोलियो दिवस को अभियान के रूप में तीन दिन तक मनाया जाएगा।आज के इस बूथ में नहीं पहुंच पाए बच्चों को अगले दो दिन तक डोर टू डोर जा कर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।आज कुल 85 बच्चे बच्चियों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।मौके पर ग्राम प्रधान विनय कृष्ण दास,सी एच ओ सरिता तिरु,डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,मीरा मंडल एवं ग्राम स्वास्थ्य सहिया जयंती भकत मौजूद थे।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

