Ad image

पल्ली मंगल हाई स्कूल, शांतिपुर कोवाली में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पल्ली मंगल हाई स्कूल, शांतिपुर कोवाली में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

Contents
पल्ली मंगल हाई स्कूल, शांतिपुर कोवाली में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गयाकोवाली स्थित पल्ली मंगल हाई स्कूल, शातिपूर में गुरुवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। तख्तियों पर “नशे से दूर रहें, स्वस्थ रहें”, “नशा जीवन का नाश करता है” तथा ” नशा मुक्त समाज ,स्वस्थ समाज” जैसे प्रेरणादायक संदेश लिखे हुए थे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने नशा विरोधी नारे लगाते हुए विद्यालय के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रैली निकाली और लोगों को नशे की बुरी आदतों से दूर रहने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र कुमार सिंहदेन ने कहा कि नशा मानव जीवन का सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नशे से होने वाली विभिन्न गंभीर बीमारियों तथा सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। इस अभियान में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में जागरूकता का सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास विद्यालय प्रबंधन के द्वारा किया गया।

 

- Advertisement -

कोवाली स्थित पल्ली मंगल हाई स्कूल, शातिपूर में गुरुवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। तख्तियों पर “नशे से दूर रहें, स्वस्थ रहें”, “नशा जीवन का नाश करता है” तथा ” नशा मुक्त समाज ,स्वस्थ समाज” जैसे प्रेरणादायक संदेश लिखे हुए थे।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने नशा विरोधी नारे लगाते हुए विद्यालय के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रैली निकाली और लोगों को नशे की बुरी आदतों से दूर रहने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र कुमार सिंहदेन ने कहा कि नशा मानव जीवन का सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नशे से होने वाली विभिन्न गंभीर बीमारियों तथा सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
इस अभियान में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में जागरूकता का सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास विद्यालय प्रबंधन के द्वारा किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *