WhatsApp Group Join Now
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तारा पब्लिक स्कूल हाता में निकाली गई भव्य प्रभात फेरी
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तारा पब्लिक स्कूल हाता में निकाली गई भव्य प्रभात फेरीतारा पब्लिक स्कूल, हरिबंश नगर, हाता में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।इस अवसर पर विभिन्न महापुरुषों एवं महान विभूतियों के स्वरूप में विद्यार्थियों ने सभी का मन मोह लिया। भारत माता के रूप में अंकिता प्रमाणिक, महात्मा गांधी के रूप में जीत मंडल, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के रूप में लवली सरदार तथा स्वामी विवेकानंद के रूप में तन्मय गोप ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
प्रभातफेरी के पश्चात विद्यालय परिसर में वंदे मातरम गीत गाकर स्कूल के प्राचार्य कमलेश मिश्र द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर पूनम लाल, स्कूल के सलाहकार डॉ अरविन्द कुमार लाल शिक्षक हेमचंद्र पात्र, मिहिर गोप, अंबुज प्रमाणिक, अर्जुन झा, शिक्षिका पानमुनी भुमिज, निकिता गोप, अनुपमा मंडल, सुषमा मंडल, नमिता सिंह सरदार, रिया मोदक, शिल्पा साहू, शिल्पा बारिक,ब्युटि प्रमाणिक,नं टिचिग स्टाफ जस्मीन मुर्मू, जोबा मार्डी, सुमित्रा बेहरा एवं दुलमी हांसदा उपस्थित थे। तारा सेवा सदन हाता में डॉ पल्लवी मंडल ने ध्वजारोहण किया।
तारा पब्लिक स्कूल, हरिबंश नगर, हाता में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।इस अवसर पर विभिन्न महापुरुषों एवं महान विभूतियों के स्वरूप में विद्यार्थियों ने सभी का मन मोह लिया। भारत माता के रूप में अंकिता प्रमाणिक, महात्मा गांधी के रूप में जीत मंडल, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के रूप में लवली सरदार तथा स्वामी विवेकानंद के रूप में तन्मय गोप ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।