WhatsApp Group Join Now
बांग्ला क्लब खैरपाल में अनोखा पहल ,आदर्श वीणापाणी महिला कमेटी का किया गया गठन
Contents
बांग्ला क्लब खैरपाल में अनोखा पहल ,आदर्श वीणापाणी महिला कमेटी का किया गया गठनबांग्ला क्लब खैरपाल के तत्वावधान में क्लब की महिला सदस्यों की मौजूदगी में दुर्गा पूजा की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। इस बैठक में आने वाले मां दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर विस्तृत आलोचना की गई । वक्ताओं ने अपनी अपनी विचार रखे ।पूजा के चार दिनों में महिलाओं की सक्रियता भागीदारी के लिए अपनी विचार दिए । खैलपाल के बांग्ला क्लब की दुर्गा पूजा इस इलाके में मशहूर और लोकप्रिय माना जाता है। इसलिए एक महिला कमेटी का होना बहुत ज़रूरी था, इसी उद्देश्य में सर्वसम्मति से एक महिला कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष रूवी पाल, उपाध्यक्ष साधना दास, दीप्ति दास, सचिव अपर्णा पाल, सह-सचिव तनुश्री साहू एवं संजू पाल, कोषाध्यक्ष विचित्रा पाल एवं शिप्रा पाल को रखा गया। बैठक में रीना दास, शांति दास, अंजलि पाल ,लक्ष्मी दास, पार्वती पाल, मानसी पाल, जयंती पाल ,गीता दास, सारथी पाल,चाईना पाल ,सुभद्रा पाल, नुपुर दास आदि महिलाएं उपस्थित थे।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

