WhatsApp Group Join Now
पौड़ाडीहा में हुई घटना आत्महत्या नहीं हत्या है , 24 घंटे में जांच कर दोषी को करे गिरफ्तार अन्यथा करेंगे उग्र आंदोलन:ग्रामीण
Contents
पौड़ाडीहा में हुई घटना आत्महत्या नहीं हत्या है , 24 घंटे में जांच कर दोषी को करे गिरफ्तार अन्यथा करेंगे उग्र आंदोलन:ग्रामीणकोवाली थाना अंतर्गत पंचायत सह राजस्व गांव पौड़ाडीह में विगत दिनों हुए एक नाबालिक लड़की के संदेहास्पद मृत्यु की घटना ने ग्रामीणों को मन में आक्रोश पैदा कर दिया है। विगत 9 अगस्त रविवार को गांव की एक नाबालिक लगभग 17 वर्षीय लड़की का लाश गांव के एक पेड़ में झूलते हुए ग्रामीण एवं परिजन देखे और खबर आग की तरह गांव के साथ साथ आस पास के गांव में फैल गई और भारी भीड़ जमा हो गई ।लाश को झुलते देख तरह तरह की बाते होने लगी।खबर मिलते ही कोवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं जांच शुरू कर दी।ग्रामीणों ने आज 16 अगस्त को गांव में बैठक का आयोजन किया एवं विरोध प्रदर्शन किया ।मृत नाबालिक के माता पिता ने कहा जब बेटी को पेड़ में झूलते हुए देखा तो हम पूरी तरह टूट गए थे और हमें लगा बेटी ने गलत कदम उठा ली पर अभी पूरा यकीन है ये आत्महत्या नहीं हत्या है ,हमारे बेटी को मार कर पेड़ में टांगा गया था।भावुक होकर पिता जितमोहन पुराण ने कहा शनिवार बेटी ने कहा पापा 500 रुपया दो बोलबम जाने के लिए कपड़ा ओर सामान लाना है पिता ने उसे 500 रुपए दिए उस पैसे से उसने खुशी से सारा सामान की खरीददारी की जिसमें बोलबम के कपड़े, चूड़ी आदि शामिल थे।कहते कहते पिता के साथ साथ ग्रामीणों के आंखों में दुःख के आंसू छलक गए। बतादें पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है पर आकस्मित हुई बेटी की मृत्यु से वे टूट गए हैं।इस घटना पर पौड़ाडीहा पंचायत की मुखिया दुखनी मई सरदार ने कहा ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हैं और पीड़ित परिवार को न्याय की मांग करते हैं,क्योंकि ये आत्महत्या प्रतीत नहीं हो रहा ये हत्या कर पेड़ में टांगा गया हो सकता है इसकी जांच होनी चाहिए।मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कहा मोबाइल कॉल डिटेल्स, व्हॉट्सऐप चैट, मैसेज आदि की जांच कर पुलिस आरोपी तक पहुंच सकती है,ग्रामीणों के मांग का समर्थन करते है और पुलिस प्रशासन से इसपर जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई करने की मांग करते हैं।ग्रामप्रधान गोपाल पुराण ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा आज 8 दिन बीत जाने के बाद भी कोई संतोषजनक कार्रवाई पुलिस के द्वारा नहीं की गई, अगर जल्द पुलिस दोषी पर कार्रवाई नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं सुजीत पुराण ने कहा 24 घंटे के अंदर अगर इस हत्या की गुत्थी पुलिस नहीं सुलझा पाती है तो वरीय पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी और न्याय नहीं मिलने पर जोरदार आंदोलन किया जाएगा।आंदोलन में भारी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं शामिल थे।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

