Ad image

डालसा ने पाऊरु गांव में ग्रामीणों के साथ वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

डालसा ने पाऊरु गांव में ग्रामीणों के साथ वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

Contents
डालसा ने पाऊरु गांव में ग्रामीणों के साथ वरिष्ठ नागरिक दिवस मनायाडालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत जुड़ी पंचायत के पाऊरु गांव के ग्रामीणों के साथ वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया । वरिष्ठ जनों को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति का उम्र अगर साठ साल हो जाए तो उसे वरिष्ठ नागरिक कहा जाता है और उनको कुछ विशेष कानूनी अधिकार प्राप्त होते है जैसे कि माता पिता और वरिष्ठ नागरिक का भरण पोषण और कल्याण अधिनियम 2007(Mwpsc act) बुजुर्गों को सुरक्षा और अधिकार प्रदान करता है। अगर किसी वरिष्ठ नागरिक के ऊपर किसी व्यक्ति के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जा रहे हों उसके खाने पीने में या जरूरत की चिकित्सा से वंचित रखे जा रहे हो तो उसके ऊपर कानूनी करवाई हो सकती है चाहे वो अपने पुत्र पुत्री ही क्यों न हो। किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति को उसके उम्र के अंतिम पड़ाव में खुद को अकेले न महसूस हो उन्हें भी सम्मान के साथ गरिमामय जीवन जीने की अधिकार है।जैसे माता पिता का कर्तव्य है अपने बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ साथ अच्छी तरह से परवरिश करना वैसे ही बच्चों का भी कर्तव्य है अपने माता पिता के वृद्धावस्था में सारे सुविधाएं देना उनका ठीक से देखभाल करना।अगर किसी बुजुर्ग व्यक्ति को किसी के द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत हो तो वो अपने पंचायत सचिवालय में संचालित विधिक सहायता केंद्र में संपर्क कर विधिक सेवाएं पा सकते हैं पी एल वी उनके मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।मौके पर ग्रामीणों के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,कुरुमीता मुर्मू आदि मौजूद थे।

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत जुड़ी पंचायत के पाऊरु गांव के ग्रामीणों के साथ वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया । वरिष्ठ जनों को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति का उम्र अगर साठ साल हो जाए तो उसे वरिष्ठ नागरिक कहा जाता है और उनको कुछ विशेष कानूनी अधिकार प्राप्त होते है जैसे कि माता पिता और वरिष्ठ नागरिक का भरण पोषण और कल्याण अधिनियम 2007(Mwpsc act) बुजुर्गों को सुरक्षा और अधिकार प्रदान करता है। अगर किसी वरिष्ठ नागरिक के ऊपर किसी व्यक्ति के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जा रहे हों उसके खाने पीने में या जरूरत की चिकित्सा से वंचित रखे जा रहे हो तो उसके ऊपर कानूनी करवाई हो सकती है चाहे वो अपने पुत्र पुत्री ही क्यों न हो। किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति को उसके उम्र के अंतिम पड़ाव में खुद को अकेले न महसूस हो उन्हें भी सम्मान के साथ गरिमामय जीवन जीने की अधिकार है।जैसे माता पिता का कर्तव्य है अपने बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ साथ अच्छी तरह से परवरिश करना वैसे ही बच्चों का भी कर्तव्य है अपने माता पिता के वृद्धावस्था में सारे सुविधाएं देना उनका ठीक से देखभाल करना।अगर किसी बुजुर्ग व्यक्ति को किसी के द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत हो तो वो अपने पंचायत सचिवालय में संचालित विधिक सहायता केंद्र में संपर्क कर विधिक सेवाएं पा सकते हैं पी एल वी उनके मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।मौके पर ग्रामीणों के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,कुरुमीता मुर्मू आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *