दुर्घटना में प्राण गवाएं मृतक के पत्नी ने मुआवजा के लिए अंचल में दिए आवेदन
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी के मदद से एक विधवा दुलारी मुर्मू पति स्वर्गीय बाघराय मुर्मू गांव रानीकुदर की पीड़िता को मुआवजा दिलवाने हेतु सारे दस्तावेज के साथ एक आवेदन अंचल अधिकारी कार्यालय पोटका में जमा कराए। बताते चलें गए वर्ष पहले जनवरी के दिन दुर्भाग्य से दुलारी मुर्मू के पति स्व बाघराय मुर्मू की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी मृतका के पत्नी को जानकारी के अभाव में न तो अपने पति की समय पर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा पाई थी न ही मुआवजा मिलने के बारे में जानकारी थी। उनके पति के मृत्यु के काफी समय बाद पी एल वी चयन कुमार मंडल से संपर्क की और दुर्घटना के बारे में जानकारी देने के साथ साथ मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा देने के लिए अनुरोध किया गया। पी एल वी के द्वारा कुछ दिन पूर्व काफी मुस्सकत के बाद मृतक बाघराय मुर्मू का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करवा दिया गया था।जरूरत के सारे दस्तावेज संलग्न कर आज मुआवजा हेतु आवेदन जमा किया गया।मृतक के पत्नी को मुआवजा दिलवाने के अलावे बच्चों को स्पॉनसरशिप योजना में जोड़ने का भी भरोसा दिया गया।मौके पर दुलारी मुर्मू के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी मौजूद थे।

