WhatsApp Group Join Now
हल्दीपोखर बच्चा चोरी के संदेह से बच्चे के साथ दो को पकड़ा , पुलिस को सौंपा
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
हल्दीपोखर बच्चा चोरी के संदेह से बच्चे के साथ दो को पकड़ा , पुलिस को सौंपाहल्दीपोखर रेलवे स्टेशन में बच्चा चोरी के संदेह से ग्रामीणों ने एक छोटे बच्चे के साथ एक महिला एवं एक पुरुष को पकड़ा और पूछताछ की , परंतु पूछताछ में वे लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे थे।पूछताछ में ना ही वो लोग अपना नाम बता पा रहे थे और ना ही बच्चे का।ये घटना 22 जून सोमवार शाम की है।ग्रामीणों ने स्टेशन के पास एक महिला एवं एक पुरुष को लगभग 3 वर्ष के एक बच्चे को रोते हुए देखा।जब लोग पूछने गए तो सही जवाब नहीं दे पा रहे थे यहां तक कि बच्चे का नाम उनका नाम तक नहीं बोल पा रहे थे।संदेह होने पर इसकी सूचना स्थानीय मुखिया देवी कुमारी भूमिज एवं कोवाली थाना को दी।कोवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों को बच्चे के साथ थाना ले गई।पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पूछताछ कर रही है।

