पोटका डीलर संघ ने स्वर्गीय देवानंद मार्डी के परिजन को सहयोग राशि प्रदान किया
सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका के जन वितरण दुकानदार संघ ने मानवता एवं संघ का पारिवारिक धर्म को निभाते हुए लगातार मृतक परिवारों को सहयोग देता आ रहा है । जन वितरण दुकानदार अंतिम गरीब व्यक्ति तक राशन पहुंचाने जैसे सरकार के महत्वपूर्ण योजना का लगातार निरनिर्वाहन करते हुए आ रहा है पर समय पर कमीशन नहीं मिलने से उनके परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।संघ ने कहा आपसी मानवीय सहयोग से मृतक जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के परिवार को आर्थिक सहयोग कर सामाजिक एवं मानवीय धर्म को निभाया जाता है।संघ ने सरकार से प्रतिमाह कमीशन देने की मांग की है। संघ ने कहा समय पर कमीशन नहीं मिलने से भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अनवर अली ,उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता, सदस्य भृगु कालिंदी ,राजेंद्र गुप्ता, फनी भूषण पॉल उपस्थित थे।

