WhatsApp Group Join Now
हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन आयोजित रक्तदान शिविर में 50 वीं बार रक्तदान करने वाले समाजसेवी उज्वल मंडल को किया गया सम्मानित
हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सम्पन्न ,135 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन आयोजित रक्तदान शिविर में 50 वीं बार रक्तदान करने वाले समाजसेवी उज्वल मंडल को किया गया सम्मानितहल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सम्पन्न ,135 रक्तदाताओं ने किया रक्तदानहल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सम्पन्न हुआ जिसमें कुल 135 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। ब्रेन मलेरिया के कारण जान गंवाने वाले मासूमों के याद में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं ब्लड बैंक जमशेदपुर के सहयोग से हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में समाजसेवी उज्वल मंडल ने 50 वीं बार रक्तदान कर लोगों को एक संदेश दिया है जो उन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और रक्तदान के प्रति लोग जागरूक होंगे ।इस अवसर पर उज्ज्वल मंडल ने कहा 19 वर्ष के उम्र में मैने रक्तदान शिविर का आयोजन कर पहली बार रक्तदान किया और लोगों को जागरूक करने की कोशिश की पर लोगों में ये दुष्प्रचार फैल गया कि ग्रामीण युवाओं से रक्त लेकर बेचने का काम कर रहे हैं जिस कारण उन लोगों के द्वारा मारपीट करने तक नौबत आ गया था । तभी शिक्षक जयहरी सिंह मुंडा एवं बनमाली सरदार के समझाने पर वे शांत हुए। परंतु इसी उन्हीं में से किन्ही एक व्यक्ति को खून की जरूरत पड़ी तो हमने उनको रक्त उपलब्ध कराया तभी लोगों के बीच रक्तदान के महत्व की पहचान हुई।रक्तदान शिविर का आयोजन करने एवं रक्तदान करने के लिए टीएसआरडीएस में कार्यरत डॉक्टर रामकृष्णन,वॉलंटरी ब्लड डोनर संगठन के एस के सिंह एवं क्षेत्र के समाजसेवी सह पोटका क्षेत्र रक्तदान शिविर के जनक सुनील कुमार दे प्रेरित किया।उन्होंने कहा में लोगों के जरूरत पढ़ने पर भुवनेश्वर ,कोलकाता आदि जगह जाकर भी रक्तदान किया है और आगे भी रक्तदान करता रहूंगा ।उन्होंने सभीं से अपील करते हुए कहा 90 दिनों के अंतराल में रक्तदान करते रहे ।रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार का शारीरिक नुकसान नहीं होता। उज्ज्वल मंडल को 50 वीं रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया गया।इस शिविर में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मेनका सरदार, पोटका विधानसभा पूर्व भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मीरा मुंडा, जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, महामंत्री राजीव सिंह,पोटका अंश 12 जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ,पोटका अंश 13 जिला परिषद सदस्य सविता सरदार , मुखिया संघ के अध्यक्ष सह पोटका पंचायत के मुखिया पानाे सरदार , मुखिया दुखनी माई सरदार , पुष्पलता मुण्डा , पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह ,ग्राम प्रधान मो असलम अंसारी,सरपंच सजन रजक , उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, ST मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश बास्के, संजय सिंह,गणेश सरदार , मनोज सरदार, समाजसेवी सुनील कुमार दे,शंकर चंद्र गोप, कृष्णपदो मंडल, राज कुमार साव, बलराम गोप ,भाजपा मंडल अध्यक्ष सनत सी, भाजपा कोवाली मंडल अध्यक्ष श्यामल प्रधान, भाजपा आसान बनी मंडल अध्यक्ष निधु दास ,पूर्व अध्यक्ष हलदर दास, सुदीप कु दे, मनोज राम, सुरजीत कुंडू, पोलटू मंडल, दुखनी सोरेन, शंकर मुंडा,अरुणा सारंगी, उज्ज्वल मंडल आदि उपस्थित थे। रक्तदान शिविर को सफल करने में सूरज मोदक, स्वरूप मोदक ,मुकेश मोदक, रंजन दास, शुभम कुमार साहू, रोहित गुप्ता, रमेश मोदक , राजा नंदी, मलई मंडल, तापस गोप, मुकेश मंडल ,अभिजीत रॉय,गौतम रॉय, प्रीतम राय, महेश साव, संदीप पालित, उत्पल बोस, सूरज साहू, अमृत गोप ,संजय कुंडू, गोपाल माझी,आशा मंडल,जोबा साहू, माधुरी राणा,सुनीता महापात्र आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

