WhatsApp Group Join Now
हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आजपोटका प्रखण्ड के हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज रविवार 9 बजे से 4 बजे तक आयोजन होगा।मुखिया देवी कुमारी ने कहा ब्रेन मलेरिया से जान गंवाने वाले मासूमों को समर्पित ये एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर।आप सभी से अनुरोध है “सबसे पहले रक्तदान उसके बाद कोई काम ” कीजिए और साथ हो अपने आस पास ,परिचित सभी को रक्तदान के लिए जागरूक करें।रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है , आप रक्तदान कर किसी के घर का चिराग़, किसी का कोख, किसी के भाई का कलाई, किसी के सुहाग बचा सकते हैं।आइए हम संकल्प ले किसी को रक्त की कमी से जान नहीं जाने देंगे और बढ़ चढ़ कर रक्तदान करेंगे , लोगों को करवाएंगे।रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है।इस रक्तदान शिविर में शौर्य यात्रा समिति के सक्रिय जुझारू सदस्य सह समाजसेवी स्वर्गीय राजू गोप की कमी सभी को खल रही है। जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने कहा राजू आज हमारे मानव समाज के बीच नहीं है पर दिल में रहकर वो अपनी कमी पूरी करेगा और हमें प्रेरणा देगा।उन्होंने कहा सभी कामों से बड़ा काम रक्तदान जीवनदान,सभी से अपील है आप इस एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में खुद आए एवं सभी को आने के लिए प्रेरित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाने में भागीदारी निभा सके।इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, रमेश मोदक, सूरज ।मोदक, रंजन दास, राजा नंदी,स्वरूप मोदक, मलय मंडल, शुभम साहू,राजा गुप्ता,तापस बोस,उत्पल बोस,मुकेश मंडल आदि अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

