WhatsApp Group Join Now
मुहूलडिहा में 7 फरवरी से आरंभ होगी श्रीमद् भागवतकथा का सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
मुहूलडिहा में 7 फरवरी से आरंभ होगी श्रीमद् भागवतकथा का सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्टपोटका प्रखंड अंतर्गत मूहूलडिहा ग्राम में श्री श्री राधा गोविंद भागवत सेवा संघ दक्षिण पोटका की ओर से 7 फरवरी 2026 शनिवार से 13 फरवरी 2026 शुक्रवार तक आत्म शांति, मोक्ष प्राप्ति ,सुख समृद्धि एवं सनातन धर्म की रक्षा हेतु श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मंगल कलश शोभा यात्रा आगामी दिनांक 7 फरवरी 2026 शनिवार को सुबह 7 बजे निकाली जाएगी एवं श्री कृष्ण भागवत कथा वृंदावन धाम के महान कथावाचक श्रीमान गोविंद दास शास्त्री महाराज के बंगला मधुर वाणी के साथ 7 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक अपराह्न 4:00 बजे से शुरू होगी।ग्रामीणों,भागवत प्रेमियों से इस महा अनुष्ठान में भाग लेने की अपील की है। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में तन ,मन एवं धन देकर सहयोग करते हुए पुण्य का भागी बनें।

