Ad image

बादा किया था पूरा किया ,आगे भी विकास के लिए रहेगा प्रयास: जिला पार्षद सूरज मंडल

Suresh Mahapatra
2 Min Read
oplus_0
WhatsApp Group Join Now

बादा किया था पूरा किया ,आगे भी विकास के लिए रहेगा प्रयास: जिला पार्षद सूरज मंडल 

 

 

- Advertisement -

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

- Advertisement -

पोटका प्रखण्ड अंतर्गत जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए कहा वादा किया था पूरा किया ओर आगे भी जारी रहेगा प्रयास।जिला पार्षद सूरज मंडल ने अपने परिषद क्षेत्र में तीन विकास योजनाओं का नारियल फोड़ कर विधिवत शिलान्यास किया।15 वीं वित्त आयोग से लगभग 18 लाख के लागत से हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत में सार्वजनिक शौचालय निर्माण, हल्दीपोखर पश्चिम एवं जुड़ी पाहाड़ी में पीसीसी पथ निर्माण के लिए विधिवत शिलान्यास करते हुए जिला पार्षद सूरज मंडल ने कहा मैने चुनावी वादे में कहा था उस को पूरा करते हुए बहुत खुशी हो रही है आगे भी विकास योजनाओं को धरातल में उतारने का प्रयास जारी रहेगा।उन्होंने कहा सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण हल्दीपोखर होते हुए आवागमन करने वाले लोग काफी परेशानी का सामना करते थे खाश करके महिलाओं को सोच के लिए बहुत ही कठिनाइयां होती थी।हल्दीपोखर चौक में शौचालय के निर्माण हो जाने से अब महिलाओं को झाड़ियों या इधर उधर शर्म लज्या में सोच नहीं जाना पड़ेगा।इस अवसर पर पंडित दिनेश कर, राजू गुप्ता, सूरज मोदक, मुकेश मंडल, पोल्टू मंडल, निलेश खंडवाल,मोना रॉय,रामू मोदक,रंजन दास,जितेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *