Ad image

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंदा, तीन गंभीर रूप से घायल

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंदा, तीन गंभीर रूप से घायल

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

हाता राजनगर रोड माताजी आश्रम के सामने बने पुलिया के दोनों और के सड़क को अधूरा छोड़ दिया गया है जिस कारण उस जगह निरंतर दुर्घटना घटित होती रहती है।वर्षों से ग्रामीण अधूरे पुलिया के दोनों पहुंच पथ को पूरा करने की मांग करते आ रहे पर आए दिनों दुर्घटनाएं होने के बावजूद इसे अधूरा छोड़ दिया गया है और बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा था जो आज घटित हो गया।बतादे गांधी कॉलेज के तीन छात्र छुट्टी होने के कारण बाजार की ओर आ रहे थे तभी पुलिया के सामने पहुंच पथ खराब होने के कारण ब्रेक लगाई तभी पीछे से ट्रक ने मोटरसाइकिल को अपने चपेट में ले लिए और उसमें सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना गांधी कॉलेज को मिलते ही कॉलेज प्रबंधक की ओर से लोग आए एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया।पोटका थाना दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची एवं दोनों वाहनों को जब्त कर घटना की जांच शुरू कर दी है।बतादे सड़क की खामियां कई दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर चुकी है और कईयों को मौत अपने आगोश में ले लिया है।बीते दिनों जुड़ी रेलवे फाटक के सामने हुई दुर्घटना में पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की फाटक के सामने बने स्पीड ब्रेकर में किसी तरह का सूचनात्मक संदेश या रेडियम से स्पीड ब्रेकर को चिन्हित नहीं किया गया था जिस कारण तेज गति से आ रही गाड़ी स्पीड ब्रेकर को पढ़ नहीं पाया ओर अनियंत्रित होकर तीन वाहन को अपने चपेट में ले लिया जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई कई गंभीर रूप से घायल हो गए।संवेदक की लापरवाही का खामियाजा आम राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *