Ad image

सड़क दुर्घटना में लोग हुए घायल सीएचसी नारायणपुर में हुआ उपचार

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सड़क दुर्घटना में लोग हुए घायल सीएचसी नारायणपुर में हुआ उपचार

नारायणपुर (जामताड़ा) :

शुक्रवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। पहली घटना थाना क्षेत्र के महतोडीह गांव के समीप शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे हुई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह वन गांव के जाहिर अंसारी हिरो शोरूम से वापस अपने घर जा रहे था। इसी क्रम में वे थाना क्षेत्र के महतोडीह गांव के पास बाइक से गिर कर घायल हो गए।

- Advertisement -

घटना के बाद घायल को उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया गया यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के शिवपुर के पास शुक्रवार एक बजे हुई। नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुरता गांव के विनोद पंडित ओर रोहित पंडित नारायणपुर से अपने घर वापस लौट रहें थे। थाना क्षेत्र के शिवपुर के पास बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वे गिर कर घायल हो गए। घटना के बाद दोनों का इलाज सीएचसी नारायणपुर में किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *