WhatsApp Group Join Now
डालसा ने चार बच्चियों का अस्पॉनशरशिप्स योजना में आवेदन फॉर्म जमा कराया
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
डालसा ने चार बच्चियों का अस्पॉनशरशिप्स योजना में आवेदन फॉर्म जमा करायाडालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर भारत सरकार की “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान को सार्थक करते हुए आज डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल एवं छाकु माझी के द्वारा एकल अभिभावक के चार बच्ची देविका गोप एवं पायल गोप पिता स्व संजीव गोप गांव बोनगोड़ा राधिका गोप एवं इशिता गोप पिता स्व भागीरथ गोप गांव हाथीबीँधा को इनके पढ़ाई लिखाई लालन पालन आदि कार्य में आर्थिक सहायता के लिए अस्पॉनशरशिप्स (प्रायोजन) योजना के लाभ दिलाने हेतु उक्त योजना के आवेदन फॉर्म में जरूरत के सारे दस्तावेज संलग्न कर बाल संरक्षण इकाई घाघीडीह जमशेदपुर कार्यालय में जमा कराया गया।चार माह पूर्व दुर्भाग्य से इन बच्चियों के पिताओं की हरियाणा के गुरुग्राम में मजदूरी करने के दौरान कार्यस्थल पर मिट्टी खुदाई के दरमियान मिट्टी धसने के कारण मिट्टी में दबने से मृत्यु हो गई थी।इनके दस्तावेज तैयार करने में भी डालसा के पी एल वी का अहम योगदान रहा।मौके पर बच्चियों एवं उनके अभिभावकों के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी मौजूद थे।

