WhatsApp Group Join Now
माताजी आश्रम हाता में झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद का वार्षिकोत्सव 11 अक्टूबर को
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
माताजी आश्रम हाता में झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद का वार्षिकोत्सव 11 अक्टूबर कोशिक्षक, साहित्यकार, कलाकार, समाजसेवी और प्रतिभाशाली स्कूली बच्चों को किया जाएगा सम्मानितबहुभाषी साहित्यिक पत्रिका झारखण्ड प्रभा का 18 वां अंक का होगा विमोचनकोवाली में शिक्षाविद सह साहित्यकार आशुतोष मण्डल के निवास में झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद का एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष भवतारण मण्डल ने की।बैठक के पूर्व झारखण्ड प्रभा के संपादक सुनील कुमार दे ने उपस्थित सदस्यो को स्वागत किया। भवतारण मण्डल ने परिषद की गतिविधि और उद्देश्य पर प्रकाश डाला।बैठक में 11 अक्टूबर 2026 को माताजी आश्रम हाता में दो चरणों में परिषद का वार्षिक उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।पहला चरण में पत्रिका का विमोचन, साहित्य आलोचना, सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण किया जाएगा एवं दूसरे चरण में बहु भाषी कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।इस वर्ष आदर्श शिक्षक के रूप में टांगरांईन उच्च विद्यालय के प्रधान अध्यापक अरविंद तिवारी, साहित्यकार के रूप में बांग्ला और हिन्दी के प्रख्यात साहित्यकार संकरदा निवासी करुणामय मण्डल तथा कलाकार के रूप में चालियामा निवासी तवला वादक तपन मण्डल को स्वर्गीय नित्यानंद मण्डल स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार उनके पुत्र आशीष कुमार मण्डल के हाथों दिया जाएगा।इसके अलावे क्षेत्र के विशिंष्ट शिक्षाविद सह लेखक रघुनन्दन बनर्जी को परिषद की ओर से विशिंष्ट सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। विकास एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से साहित्य प्रतियोगितायो का पुरस्कार दिया जायेगा। साहित्य प्रतियोगिता का अंतिम चरण की परीक्षा 2 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे माताजी आश्रम हाता में आयोजित होगी । जो बच्चे प्रथम चरण में स्कूली प्रतियोगिता में सफल हुए है वे झारखण्ड प्रभा के लिए अपनी मौलिक रचनाएं और बिज्ञापन 15 अगस्त 2026 तक दे सकते है। बैठक में यह सारी निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया। बैठक के बाद बहुभाषी कवि गोष्ठी हुई जिसमें विभिन्न कवि ने अपनी अपनी स्वरचित कविता पाठ की । बैठक का अंत में आशुतोष मण्डल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक संचालन राज कुमार साहू ने किया। परिषद का अगली बैठक 23 अगस्त 2026 को रखी गई है।बैठक में सुनील कुमार दे, बलराम गोप, आशुतोष मण्डल, जय हरि सिंह मुंडा, राजकुमार साहू, आशीष मण्डल, विकास कुमार भगत, स्वपन मण्डल, कृष्ण पद मण्डल, देव रंजन मण्डल, पीयूष कुमार मण्डल,उज्जवल कुमार मण्डल, जन्मेजय सरदार, भवतारण मण्डल आदि उपस्थित थे।

