WhatsApp Group Join Now
16 अगस्त को सम्मानित होंगे सूंढ़ी समाज के छात्र -छात्रा व सेवानिवृत्त शिक्षक
Contents
16 अगस्त को सम्मानित होंगे सूंढ़ी समाज के छात्र -छात्रा व सेवानिवृत्त शिक्षकपूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पोटका प्रखंड अंतर्गत सूंढ़ी समाज उत्थान समिति पोटका सह राजनगर के कार्यालय परिसर में मंगलवार को एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी समाजस्थ सेवानिवृत शिक्षकों एवं ग्राम स्तर पर सभी गांवों में आमंत्रण पत्र वितरण हेतु प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सोंपा गया। सभी छात्र -छात्राओं को 31 जुलाई तक अंक पत्र कार्यालय में आमंत्रित की जा रही है। इस बार साधारण सभा सह छात्र-छात्राओं के प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सेवानिवृत शिक्षकों को 16 अगस्त रविवार को राजनगर प्रखंड अंतर्गत चाईलामा गांव में आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। समारोह में हजारों की संख्या जूटने की आकलन की गई है।बैठक में सूंढ़ी समाज उत्थान समिति पोटका सह राजनगर के अध्यक्ष सोमेन मंडल, सचिव उज्वल कुमार मंडल, कृष्णपदो मंडल ,डॉक्टर उत्तम मंडल ,आशुतोष मंडल, आशीष कुमार मंडल, दिलीप कुमार मंडल, असित कुमार मंडल, संदीप मंडल, भवो तारण मंडल,स्वपन कुमार मंडल, सुबोध मंडल आदि उपस्थित थे।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

