WhatsApp Group Join Now
छात्रों के समर्थन में उनके ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद आज
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
छात्रों के समर्थन में उनके ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद आजछात्र – छात्राएं पिछले 17 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने में बैठे हैं और विधानसभा मार्च के वक्त स्टूडेंट्स एवं पुलिस के बीच झड़प हो गई पुलिस पर बलपूर्वक लाठीचार्ज करने का आरोप छात्रों छात्राओं के द्वारा लगाया गया है।जिसपर भाजपा ने कड़ी नाराजगी जताई।छात्रों के मांग के समर्थन में आगे आया और लाठीचार्ज के विरोध में आज 11 अगस्त को झारखण्ड बंद का आवाहन किया है।छात्र 14 वीं जे पी एस सी, पी टी परीक्षा समेत पिछले सात वर्षों में आयोजित हुए सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग छात्र कर रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कह कि झारखण्ड सरकार आंदोलनरत छात्रों के मांग को दमन कर रही है और छात्रों के ऊपर दमनात्मक रवैया अपना रही है और उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है।आंदोलनकारी छात्रों के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के द्वारा 4 बार लाठी चार्ज की गई जिसमें रात 9 बजे भी लाठीचार्ज हुई है जिसमें कई बच्चे घायल हो गए एवं कई बच्चे लापता हैं।पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र जे पी एस सी एवं जे एस एस सी परीक्षाओं में नौकरी बेचे जाने के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग छात्र कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने छात्रों को टेंट लगाने तक की अनुमति नहीं दी।उन्होंने कहा कि सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक के नेतृत्व में जांच शुरू हुई, लेकिन बाद में मामले की ठंडे बस्ते में डालकर मामले की लीपापोती कर दी गयी।
