WhatsApp Group Join Now
तीन बच्चियों के जन्म प्रमाण बनाने में डालसा ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
तीन बच्चियों के जन्म प्रमाण बनाने में डालसा ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिकानालसा दिल्ली,झालसा रांची एवं डालसा जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर चलाए गए नब्बे दिनों तक विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के दौरान कुछ ग्रामीणों के द्वारा विभिन्न प्रकार की समस्याएं डालसा के समक्ष रखे गए थे एवं समाधान हेतु अनुरोध किए गए थे जिनमें से एक मायनो मझियान पति स्व तोता माझी(मुर्मू)गांव जहातू के तीन बच्चियां रीता मुर्मू,बहा मई मुर्मू एवं रीमा मुर्मू तीनों सगी बहने हैं जिनके चौदह वर्ष बीत जाने के उपरांत भी जन्म प्रमाण पत्र नहीं बने थे जिसकी शिकायत बच्चियों के माता के द्वारा की गई थी। डालसा ने इस गंभीर विषय को अपने संज्ञान में लेते हुए उन तीनों बच्चियों का जन्म प्रमाण पत्र बनवा देने हेतु जरूरत के सारे दस्तावेज लिया गया था एवं उनके नाम से आवेदन फॉर्म भर के सी एच सी पोटका में जमा कराया गया था। तीनों बच्चियां सी एच सी पोटका में ही अलग अलग वर्ष में जन्म ली थी।आज उनके प्रमाण पत्र सी एच सी पोटका में विभागीय सहायक विवेक कुमार पाण्डे से प्राप्त हो गए हैं कल बच्चियों को उनके जन्म प्रमाण पत्र घर में जा कर उनके हाथों में सौंपा जाएगा ताकि बच्चियों को भविष्य में कभी जन्म प्रमाण पत्र के कारण पढ़ाई लिखाई के अलावा सरकारी किसी भी योजनाओं से वंचित न रहना पड़े।मौके पर डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,मीरा मंडल मौजूद थे।

