Ad image

ब्रेकिंग न्यूज- मांडर के राहुल साही का ISCL लीग के लिए झारखंड टीम में चयन

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

गांव में खुशी की लहर, क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं

मांडर-
उत्कर्ष तिवारी

मांडर प्रखंड के कुरकुरा मंदरों निवासी राहुल साही उर्फ़ गोपी ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनका चयन इंडियन स्ट्रीट क्रिकेट लीग (ISCL) में झारखंड टीम के लिए हुआ है। यह टूर्नामेंट दिसंबर माह से बेंगलुरु में आयोजित होगा। गौरतलब है कि ISCL का ब्रांड एंबेसडर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना हैं। इस प्रतिष्ठित लीग की विजेता टीम को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। राहुल के चयन की खबर मिलते ही उनके गांव और आसपास के इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। लोगों ने राहुल को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश में क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

TAGGED:
Share This Article
राज्य प्रमुख
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र स्तंभकार और पत्रकार हैं, जो 2017 से सक्रिय रूप से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और वर्तमान में झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हंसराज का मानना है कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को व्यवस्था तक पहुंचाने का सार्वजनिक दायित्व है। उन्होंने राजनीतिक संवाद और मीडिया प्रचार में भी अनुभव हासिल किया है। हजारीबाग ज़िले के बरगड्डा गाँव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और लगातार सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श और जन मुद्दों पर लिख रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *