कसमार-
पप्पू वर्मा
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कसमार प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 सितंबर को झामुमो नेता कैलाश रजवार का शहादत दिवस कसमार बाजारटांड़ में ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कैलाश रजवार का शहादत समाज और राज्य हित में संघर्ष व बलिदान की प्रेरणा देता है। प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सबसे पहले स्व. कैलाश रजवार के आवास स्थित स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद जुलूस की शक्ल में सभी कार्यकर्ता बाजारटांड़ स्थित स्मारक स्थल पहुंचेंगे, जहां मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में पूर्व मुखिया एवं झामुमो नेता सिकंदर कपदार, प्रखंड सचिव सोहेल अंसारी, मोहम्मद शेरे आलम, कुलदीप कुमार, रामसाय हांसदा, नसरुल होंदा, इरफान अहमद, फारुख अब्दुल्ला, सोहराब अंसारी, देवाशीष मुखर्जी, जानी बाबू, चितरंजन कपरदार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

