WhatsApp Group Join Now
रांची-
रांची में हरमू स्थित सहजानंद चौक-एसीबी कार्यालय, अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़ और करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनने वाले तीन फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने और आगे की कार्य योजना को मूर्त रूप देने का निर्देश दिया। हरमू बाईपास रोड पर अक्सर लगने वाले ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए, हरमू फ्लाईओवर के निर्माण से आवागमन में सुधार और समय की बचत होगी। अधिकारियों ने बताया कि सहजानंद चौक-एसीबी कार्यालय फ्लाईओवर की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।सीएम ने निर्देश दिए कि इन फ्लाईओवर को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मूर्त रूप दिया जाए और रातू रोड फ्लाईओवर से भी जोड़ा जाए ताकि आम जनता को आवागमन में सुविधा हो।

