अभाकाम के झारखंड प्रभारी एके श्रीवास्तव जिला भ्रमण के दौरान जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा से मिलने पहुंचे
रामगढ़
मो. शाहीद
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के झारखंड प्रभारी एके श्रीवास्तव रविवार को जिला भ्रमण के दौरान महासभा के रामगढ़ जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा के झंडा चौक स्थित आवासीय कार्यालय पहुंचे. जहां पर उन्होने जिलाध्यक्ष के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद महासभा की बैठक में उन्होंने संगठन के रामगढ़ जिला में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली. कहा की जिला में संगठन को मजबूत बनाएं और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें. ताकि जिला में हमारा संगठन और भी मजबूत बने।
वहीं, राष्ट्रीय सचिव अमित सिन्हा ने राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में संगठन की नीतियों से बैठक में शामिल सभी लोगों को अवगत कराया. कहा की महासभा राष्ट्रीय स्टर पर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है. बैठक में चित्रगुप्त महापरिवार के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, राजेश कुमार, महामंत्री रोहित कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिन्हा, महापरिवार के जमशेदपुर से आए अंतर्राष्ट्रीय संयोजक कमानडर संजीव रमन सहित कार्यकारिणी के कई सदस्य शामिल हुए।

