सेन्ट्रल डेस्क-
—-राशिफल♈——
ज्योतिषाचार्य सह शिक्षाविद् डॉ. साकेत कुमार पाठक ने कहा कि आज का दिन साधना और श्रद्धा के समन्वय का है। कार्तिक मास के प्रथम शनिवार का विशेष योग व्यक्ति के आत्मबल, मनोबल और कार्यसिद्धि में वृद्धि करने वाला माना गया है। पंचमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के संगम से आज का दिन शुभ फल प्रदान करने वाला है। विशेष रूप से हनुमान भक्तों के लिए यह तिथि अत्यंत कल्याणकारी मानी जाती है।

ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद
ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग
चलभाष-7992410277
डॉ. पाठक के अनुसार, आज यदि कोई व्यक्ति श्रद्धा पूर्वक हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करता है, तो उसके जीवन के विघ्न शांत होते हैं और आत्मविश्वास में अद्भुत वृद्धि होती है। वहीं जो व्यक्ति ब्राह्मण से राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करवाते हैं, उनके ऊपर श्रीराम की विशेष कृपा बनी रहती है। यह दिन नकारात्मक ऊर्जाओं को समाप्त कर सकारात्मक शक्ति को आमंत्रित करने का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि आज चंद्रमा वृषभ राशि में और सूर्य कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं, जो कार्य-स्थिरता और विवेक की भावना को प्रबल करता है। गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं, जिससे ज्ञान, संवाद और बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में उन्नति के संकेत मिलते हैं।
डॉ. पाठक ने यह भी कहा कि राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30 बजे तक रहेगा, इस अवधि में किसी भी नए कार्य की शुरुआत से बचना चाहिए। पूरब दिशा की यात्रा के लिए दिशा शूल होने के कारण यदि यात्रा आवश्यक हो तो अदरक खाकर निकलना शुभ रहेगा।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आज के दिन आत्मचिंतन करें, प्रातःकाल सूर्य को अर्घ्य दें, और संध्या समय हनुमान जी के मंदिर में दीपदान करें। ऐसा करने से जीवन में स्थिरता, सुख और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
डॉ. पाठक ने कहा कि कार्तिक मास में किया गया प्रत्येक सत्कर्म कई गुना फल देता है। अतः आज का दिन भक्ति, दान और आत्मसाधना के लिए अत्यंत मंगलकारी है।
ॐ श्री गणेशाय नमः ॐ
🐏मेष
मेष राशि के जातकों के लिए दिन मंगलमय रहेगा। दिन का अधिकांश समय परोपकार में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। हो सकता है कि इस परिवर्तन से आपके कुछ सहकर्मी असहज महसूस करें। हालांकि आप अपने शांत स्वभाव से माहौल को सामान्य बना लेंगे। दूसरों की मदद करने से मन को संतोष मिलेगा। कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। रात के समय पत्नी के सेहत में गिरावट से मन चिंतित रहेगा।सभी परिस्थिति से बचने के लिए हनुमान जी को लाल उड़हुल का माला पहनावे और प्रणाम कर चरण का सिंदूर अपने ललाट में लगाएं।
🐂वृष
आज का दिन वृषभ राशि वालों के पारिवारिक दृष्टि से अत्यंत सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दोपहर होते होते कोई शुभ समाचार मिलने से आपको अत्यधिक प्रसन्नता होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता दिख रहा है। हालांकि, सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। शाम के समय में किसी प्रियजन का घर आना हो सकता है। वहीं, रात में किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। इससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़गी।
👫मिथुन
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन बेहद शुभ साबित होने वाला है। आज पिता का आशीर्वाद और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। इससे लंबे समय से आपके मन में चल रही किसी बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति को पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको दूसरों के मुकाबले अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज के दिन खर्चों में वृद्धि के संकेत भी दिख रहे हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि फालतू के खर्च से बचें। किसी प्रकार की दुर्घटना के आसार भी बनते हुए दिख रहे हैं। शाम से रात तक वाहनों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। परिजनों का सहयोग मिलेगा और पत्नी पक्ष से भी आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
🦀कर्क
आज के दिन कर्क राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती हुई नजर आ रही है। वित्तीय दृष्टि से आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। राशि स्वामी की अनुकूल स्थिति और बृहस्पति की दृष्टि से अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं को गति मिलने से व्यवसाय में वृद्धि होगी। इससे आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। हालांकि भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें। ऐसा करने से आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। शाम से देर रात तक धार्मिक कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
🐅सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन सफलता का संदेश लेकर आया है। राजनीति से जुड़े जातकों को अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। आज आपको संतान के प्रति दायित्वों को पूरा करने का समय मिलेगा। आज के दिन किसी रुके हुए कार्य के पूरा होने की संभावना है। हालांकि, अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। पाचन तंत्र या आंखों से संबंधित कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। ऐसे में बेहतर होगा की आप आपने खान-पान का ध्यान रखें। शाम का समय परिवार वालों के साथ बीतेगा।
🙎♀कन्या
आज के दिन कन्या राशि वालों का दिन परोपकार और पुण्य कार्यों में बीतेगा। राशि स्वामी बुध के द्वादश भाव में संचार के कारण आज धर्म-कर्म में धन खर्च हो सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से भी आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। आज अपने प्रतिस्पर्धियों के लिए आप चुनौती बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। वहीं, संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
⚖तुला
करियर के लिहाज से अत्यंत शुभ रहने वाला है। विद्यार्थियों को विशेष सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी से सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन आय के नए स्रोत खुलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। हालांकि भागदौड़ अधिक रहने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। सेहत पर मौसम परिवर्तन का असर पड़ सकता है। ऐसे में आपको सावधानी बरतनी होगी। जीवन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शाम के समय यात्रा करना शुभ साबित होगा।
🦂वृश्चिक
लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान धन, यश और सम्मान में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुका हुआ आपका कार्य पूरा हो सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन वाणी में संयम बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। किसी निकट व्यक्ति से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत मिल रहे हैं। परिजनों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। शाम के समय सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
🏹धनु
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों को बढ़ाने वाला रहेगा। घर की सुख-सुविधा के साधनों पर धन खर्च होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि किसी भी प्रकार के लेन-देन में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में किसी कर्मचारी के कारण तनाव बढ़ सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। शत्रु और विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र में असफल रहेंगे।
🐊मकर
मकर राशि के लिए आज का दिन व्यावसायिक रूप से शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मनचाहा लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान किसी नए निवेश की योजना बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। आज आपको पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का समय मिलेगा। शाम के समय किसी धार्मिक स्थान की यात्रा की संभावना बन रही है। हालांकि कुछ परिस्थितियों के कारण आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति में बाधा हो सकती है।
🍯कुंभ
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। राशि स्वामी शनि की स्थिति के कारण जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसके कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे खर्चों के बढ़ने की संभावना है। किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त करते समय सावधानी बरतनी होगी। जल्दबाजी से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।इसलिए आज हनुमान चालीसा का सात आवृत्ति पाठ करें।
🐟मीन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद अनुभव देने वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। व्यवसाय में लगातार हो रही प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक तनाव से राहत मिलेगी। दिन में बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए शुभ साबित होगा। शाम का समय परिवार संग बिताना लाभदायक रहेगा।

