Ad image

बरही पुलिस ने 360 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरही पुलिस ने 360 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

संवाददाता : बरही

बरही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 360 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बरही इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आज दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:15 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण की ओर से एक व्यक्ति अफीम की तस्करी कर बरही की दिशा में आ रहा है।

- Advertisement -

सूचना प्राप्त होने के बाद उन्होंने वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी और उनके निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल में पु.अ.नि. रूपलाल यादव, पु.अ.नि. मृत्युंजय कुमार सिंह, सहायक आरक्षी सुरज कुमार, गणेश रवानी तथा अभिषेक भारद्वाज शामिल थे। छापेमारी दल ने ग्राम धमना के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम राजकुमार सिंह पिता कारू सिंह ग्राम गंगाअहार, पोस्ट पाण्डेयबारा, थाना बरही, जिला हजारीबाग बताया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल की उपस्थिति में जब उसके पास रखे पीले रंग के प्लास्टिक बैग की तलाशी ली गई तो उसमें गीले अफीम जैसा पदार्थ पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर 360 ग्राम पाया गया।

जब उससे संबंधित कागजात या अनुज्ञप्ति प्रस्तुत करने को कहा गया तो वह कुछ भी नहीं दिखा सका। थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि अफीम का अवैध व्यापार एक संज्ञेय एवं दंडनीय अपराध है। आरोपी के विरुद्ध धारा 18/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत बरही थाना कांड संख्या 380/25, दिनांक 11.10.2025 को मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

गिरफ्तार व्यक्ति राजकुमार सिंह पिता कारू सिंह को गिरफ्तार लरा न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने कहा कि अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *