WhatsApp Group Join Now
बोकारो के सेक्टर 12A में बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चोरी
पप्पू बर्मा, बोकारो
बोकारो : बोकारो में एक बार फिर चोरों ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामला सेक्टर 12A स्थित आवास संख्या 1016 का है, जहाँ बंद पड़े मकान में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी रामबाबू अपनी पत्नी के साथ पुणे गए हुए थे। इस दौरान घर बंद था, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को उखाड़ दिया और घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस और गृहस्वामी दोनों को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वहीं गृहस्वामी पुणे से बोकारो के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके पहुंचने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितनी और किस-किस सामान की चोरी हुई है।

