पंचायत सचिवालय में बैठक: ड्रॉपआउट छात्रों को वापस पढ़ाई में जोड़ने का निर्णय
पप्पू वर्मा कसमार बोकारो
पंचायत सचिवालय में कासवी समूहNIOS द्वारा आयोजित बैठक में दसवीं बोर्ड के लिए ड्रॉपआउट हो चुके छात्र-छात्राओं को NIOS(नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल) द्वारा वापस पढ़ाई में जोड़ने और उन्हें एग्जाम दिलवाने के लिए चर्चा की गई। बैठक में शिक्षकों की नियुक्ति और छात्रों के सर्वे के उपरांत पेटरवार के साथ अन्य प्रखंडों में भी केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया।
इस पहल का उद्देश्य उन छात्रों को वापस पढ़ाई में जोड़ना है जो आर्थिक स्थिति, कमजोर होने या पारिवारिक समस्याओं के कारण पढ़ाई छोड़ चुके हैं। पंचायत सचिवालय द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों से निश्चित रूप से इन छात्रों को लाभ मिलेगा और वे अपने भविष्य को बेहतर बना पाएंगे।
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, पंचायत सचिवालय द्वारा NIOS के सहयोग से जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी और छात्रों के सर्वे के उपरांत कुल पांच केंद्र खोले जाएंगे,जिसमें पहला केंद्र पेटरवार प्रखंड का बुंडू पंचायत होगा।इस पहल से पेटरवार के अन्य प्रखंडों में भी शिक्षा के स्तर में सुधार होगा और छात्रों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

