Ad image

जरमुंडी में ठंड से राहत: युवा नेता रवि कुमार ने सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

जरमुंडी में ठंड से राहत: युवा नेता रवि कुमार ने सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल

दुमका (झारखंड)
अक्षय क़ु मिश्रा की रिपोर्ट

, 30 दिसंबर 2025: कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर के पुत्र एवं युवा समाजसेवी रवि कुमार ने विभिन्न गांवों में सैकड़ों कंबलों का वितरण किया। यह पहल क्षेत्र के गरीब, असहाय और ठंड से पीड़ित लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई।
रवि कुमार ने ग्राम मथुरा, बेल्टकरी, बेला, थोड़ी, अमरा डंगाल तथा गर्दा अमराकुंडा में जरूरतमंदों, विधवाओं, दिव्यांगजनों, निर्धनों एवं मानसिक रूप से असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी।

- Advertisement -

इस अवसर पर रवि कुमार ने कहा, “क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है। मैं हर परिस्थिति में जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर हूं। ठंड जैसी प्राकृतिक आपदा में लोगों की मदद करना हमारा कर्तव्य है।”
कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कुंवर की टीम के सदस्य मयंक शाह, मुकेश भंडारी, पायल दरवे, अजीत राव तथा मुखिया जयप्रकाश बाबू सहित कई लोग मौजूद रहे।
यह वितरण कार्यक्रम क्षेत्र में चल रही ठंड की लहर को देखते हुए समय पर की गई सराहनीय पहल मानी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *