दुलाल मंडल के ईलाज में सहयोग के लिए आगे आया राष्ट्रीय सूंड़ी समाज
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
राष्ट्रीय सूड़ी समाज संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रणवीर मंडल और झारखंड प्रदेश महामंत्री प्रकाश मंडल ने दुलाल मंडल के ईलाज के लिए 32000 की सहयोग राशि चेक के माध्यम से प्रदान की है।
बतादें लुपुंग निवासी दुलाल मंडल का एक्सीडेंट के बाद वो पूरी तरह से लाचार होकर बिस्तर में पड़ा है और उसका ईलाज कराने में बूढ़े मां बाप असक्षम थे और जैसे ही इसकी खबर मिली ,कई समाजसेवीओं ने आगे आकर मानवता का हाथ बढ़ाया। राष्ट्रीय सूड़ी समाज भी इसमें आगे आया और आर्थिक मदत करते आगे भी उनके ईलाज में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।बतादे दुर्घटना में उनके कमर का नस और हड्डी दब जाने से दोनों पैर का काम करना बंद हो गया है और उनके ईलाज में आ रहे खर्च को बहन कर पाना बुढ़े माता पिता के लिए बहुत ही मुश्किल था। राष्ट्रीय सूड़ी समाज उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।उनके ईलाज के लिए लगभग 4 लाख खर्च होगा जिसे राष्ट्रीय सूड़ी समाज बिहार एवं झारखंड के द्वारा आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया गया।

