नारायणपुर में स्वास्थ्य मेला का मंत्री ने किया शुभारंभ
नारायणपुर (जामताड़ा) :
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डा इरफान अंसारी ने बुधवार को नारायणपुर सीएचसी प्रांगण में स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लगातार काम कर रहें फिर भी विरोधी बदनाम कर रहें हैं। राज्य की चार करोड़ की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना लक्ष्य है। बीस साल राज करने वालों ने कुछ नहीं किया अब खामियां निकाल रहें हैं। राज्य की एम्बुलेंस पुरानी है, टेंडर हो ऐसा प्रयास हो रहा है। राज्य को 208 हाइटेंक एम्बुलेंस दे रहें हैं। एम्बुलेंस ड्राइवर व अस्पताल गलत करते हैं तो बाज आए वरना कार्रवाई होगी। 108 काड्राइवर गलत करेंगे तो कार्रवाई। राज्य को आठ मेडिकल कालेज दिया है। जामताड़ा में भी मेडिकल कॉलेज बनेगा।
जिसका सीधा लाभ यहां के विद्यार्थियों को होगा। आस पास के जिलों के लोगों को लाभ होगा। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। आगामी 11 जनवरी को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक है। बैठक में अपना प्रस्ताव देंगे। एक सौ करोड़ की लागत से सौ बेड वाले अस्पताल खुलेगा। विभाग सहिया के साथ है, परंतु पैसे के लालच में मरीजों को रेफर ना कराए। सहिया को टेब देंगे ताकि बढ़िया से निगरानी हो सकेगी। सिविल सर्जन आनंद मोहन सोरेन ने कहा कि अस्पतालों में सभी सुविधाएं मिल रही है। उन्होंने कहा कि लोग आभा कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाए। आयुष्मान कार्ड लुभुकों अब राज्य के सीएम के सहयोग से 15 लाख तक की उपचार की सुविधा दी गई है। इस अवसर पर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एके सिंह, मुखिया मुनी मरांडी, पंसस पवन पोद्दार, दलगोविंद रजक, डा अर्नव चक्रवर्ती, डा अर्नव स्वरूप, सलीम अंसारी, मो नशीम, अब्दुल कय्यूम अंसारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार, सीएचओ मुक्ति कुमारी, अंगद मिर्धा, मो फुरकान आदि उपस्थित थे।

