WhatsApp Group Join Now
गितिलता बंपर में मोटरसाइकिल हुआ अनियंत्रित,दो गंभीर
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
गितिलता बंपर में मोटरसाइकिल हुआ अनियंत्रित,दो गंभीरपोटका थाना अंतर्गत गितिलता काली मंदिर के सामने हाता से बागबेड़ा घर जाने के क्रम में दो अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना विगत दिनों सोमवार रात लगभग 10 बजे के करीब की है दो अज्ञात एक मोटरसाइकिल से सवार होकर अपने घर जमशेदपुर बागबेड़ा की ओर आ रहे थे तभी गीतिलता काली मंदिर के सामने बने बम्पर पर बारिश के कारण और बंपर पर किसी तरह का सांकेतिक निशान नहीं होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर बंपर में उछल जाने के कारण दोनों व्यक्ति बीच सड़क में गिर गए।बताया जा रहा गाड़ी मनोज के द्वारा चलाया जा रहा था और उनका एक साथी पीछे बैठा था गाड़ी बंपर में कूद जाने के कारण पीछे बैठा व्यक्ति सर के बल बीच सड़क में गिर गया जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी।उसमें से एक घायल व्यक्ति ने अपना नाम मनोज बताया जो कि बागबेड़ा निवासी है उसने बताया कि दोनों पेंटर का काम करके हाता से घर बागबेड़ा की ओर जा रहे थे तभी बारिश होने के कारण सड़क पूरी तरह काली दिख रही थी और बंपर होने का कोई संकेत नहीं देख पाए जिस कारण बंपर होने का अंदाजा नहीं हुआ और दोनों सड़क में गिर गए।मनोज मोटरसाइकिल चला रहा था और हेलमेट पहना हुआ था जबकि उसके पीछे बैठा ओर एक व्यक्ति सड़क में सर के बल गिर गया जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। स्वास्थ व्यवस्था का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है एम्बुलेंस के लिए फोन करने के बाद भी कोई रिस्पांस नहीं आया तभी पोटका थाना को इस घटना की सूचना दी गई ,पोटका पुलिस मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल को अस्पताल भिजवाया जबकि एक व्यक्ति अंधेरा का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल जे एच 05 डी आर 4924 लेकर उहाँ से भाग गया भागने से पहले घायल व्यक्ति ने पूछताछ में बताया था कि दोनों हाता पेंटर का काम करने आये थे और वे बागबेड़ा निवासी हैं।

