WhatsApp Group Join Now
जिला परिषद एवं उनके साथियों के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले के ऊपर जिला परिषद ने कराया कोवाली थाना में मामला दर्ज
Contents
जिला परिषद एवं उनके साथियों के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले के ऊपर जिला परिषद ने कराया कोवाली थाना में मामला दर्ज विगत दिनों हरिना मुक्तेश्वर धाम मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे जिला परिषद सूरज मंडल, उनके परिवार के सदस्य, महिलाओं एवं उनके साथियों के ऊपर लगभग 35 से ज्यादा लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया ।जिला परिषद ने बताया कि वे लोग हरिना मुक्तेश्वर धाम मंदिर जलाभिषेक करने परिवार एवं दोस्तों के साथ जा रहे थे तभी हाड़ीयान काली मंदिर से कैरासाई के बीच कुछ कावड़ियों ने परिवार के महिलाओं के ऊपर अश्लिल भाषाओं का प्रयोग करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी तो हम विरोध करते हुए पीछे हो गए परंतु सुनियोजित तरीके से पल्ली मंगल स्कूल के सामने लगभग 35 से ज्यादा लोगों के द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया जिसमें शराब की बोतल, पत्थर एवं लाठी डंडो का इस्तेमाल किया गया।किसी तरह लड़कियों को आगे सुरक्षित जगह तक जाने के लिए भेजे क्योंकि भीड़ उनके ऊपर भी हमला करने की कोशिश कर रही थी । हमलावरों में कोई राहुल नाम का व्यक्ति सभी को मारने के लिए उकसाने का काम कर रहा था।भीड़ ने घनश्याम मंडल एवं रवि मोदक को जानलेवा हमला करके बेहोशी के हालत में फेक दिया ओर सभी मेरे ऊपर टूट पड़े और ताबड़तोड़ लाठी डंडो से जानलेवा हमला कर दिया ।तभी महिलाओं को सुरक्षित जगह जाते देख में किसी तरह छुपकर जान बचाया परंतु तभी तक हम तीनों को गंभीर चोट लग चुकी थी । उन्होंने कहा ये सोची समझी सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमले की घटना को अंजाम दिया गया है।घटना की सूचना पूर्व में मौखिक तौर पर कोवाली थाना को दी गई थी और आज जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शौर्य यात्रा समिति के सदस्यों,हल्दीपोखर दुकानदार संघ आदि के साथ कोवाली पुलिस को लिखित मामला दर्ज कराते हुए जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। मुख्य रूप से सूरज मंडल, कुसुम पूर्ति, सबिता सरदार, दुखनी सोरेन,देवी कुमारी भूमिज, सुकलाल सरदार, गणेश सरदार, मनोज सरदार, राजू कुंडु, पलटू मंडल, अरुणा सारंगी, रमेश मोदी, उज्ज्वल मंडल,सनत सी, श्यामल महाकुड, राजू गुप्ता, चंद्र शेखर गुप्ता, पिंटू पुरान, भावांतरण दास, दुलाल मंडल, चिरंजीत भगत,शौर्य यात्रा समित के सदस्यों, व हल्दीपोखर के दुकानदार संघ के सदस्य, एवं ग्रामीण मौजूद थे।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

