WhatsApp Group Join Now
डालसा ने दो स्कूलों में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को दी जानकारी
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
डालसा ने दो स्कूलों में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को दी जानकारीडालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा शुक्रवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय शंकरदा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाघमारा में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर से लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य योगिता कुमारी उपस्थित थीं।इस दौरान जागरूकता शिविर में स्कूली बच्चों को पोक्सो एक्ट,गुड टच बेड टच,मौलिक अधिकार और कर्तव्य,घरेलू हिंसा,महिला के अधिकार,नशा उन्मूलन,बाल विवाह,मानव तस्करी,डायन प्रथा,स्त्री पुरुष समानता पर विशेष रूप से चर्चा किया गया एवं जरूरतमंद लोगों के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबर जैसे चाइल्ड हेल्प लाइन के लिए 1098 विधिक सेवा एवं परामर्श के लिए 15100 की जानकारी साझा किया गया।किसी भी समस्या के समाधान के लिए डालसा द्वारा संचालित पंचायत स्तर पर विधिक सहायता केंद्र में संपर्क करने को कहा गया।अनाथ बच्चों के लिए बने अस्पॉनशरशिप्स योजना के बारे में जानकारी दी गई एवं कोई व्यक्ति यदि दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा के शिकार हो तो उस मृतक के उत्तराधिकारी को सरकार की ओर से मुआवजा मिलने की प्रावधान हैं इस महत्वपूर्ण जानकारी को भी बच्चों में साझा की गई।आज के जागरूकता कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस के मेंबर जोगीता कुमारी,जमशेदपुर के पी एल वी सुजय दत्ता,मनोज कुमार महतो,सीमा देवी,बालेश्वर दास एवं पोटका के पीएलवी चयन कुमार मंडल,गौतम सरदार,राजेश माहली,मीरा मंडल,कुरुमीता मुर्मू,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,सुदामा रजक सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रह कर कानूनी जानकारी प्राप्त किए।

