WhatsApp Group Join Now
कल 2 अगस्त को माताजी आश्रम में साहित्य प्रतियोगिता के दूसरे चरण का होगा आयोजन
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
कल 2 अगस्त को माताजी आश्रम में साहित्य प्रतियोगिता के दूसरे चरण का होगा आयोजनस्कूल तथा कॉलेज स्तर से साहित्यिक प्रतिभा की खोँज के लिए इस वर्ष झारखण्ड साहित्य सांस्कृतिक परिषद ने एक साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन किया है जिसके तहत पहले चरण में राजनगर और पोटका प्रखंड के कुल 31 स्कूल और कॉलेज में स्वरचित कविता, कहानी और लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बिगत 15 जुलाई तक निजी स्तर से प्रतियोगिता का आयोजन कर के 17 जुलाई तक प्रतियोगिता का परिणाम परिषद के पास भेजने काअनुरोध किया गया था।साहित्य प्रतियोगिता का दूसरा चरण कल 2 अगस्त 2026 रविवार को 9 बजे माताजी आश्रम में आयोजन किया जाएगा जिसमें पहले चरण के सफल प्रतिभागी ही भाग ले सकते है।प्रतियोगिता का विषय वस्तु कल कार्यक्रम में ही परिषद के द्वारा दिया जायेगा। प्रतियोगिता बांग्ला, हिन्दी और अंग्रेजी में आयोजित होगी। सफल प्रतिभागियों को विकास एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आगामी 11 अक्टूबर 2026 को परिषद के वार्षिक उत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा । यह जानकारी परिषद की ओर से परिषद के अध्यक्ष भवतारण मण्डल, सचिव शंकर चंद्र गोप तथा झारखण्ड प्रभा के संपादक सुनील कुमार दे सयुंक्त रूप से दी।
