Ad image

स्वास्थ्य विभाग के बैठक में शामिल हुए पी एल वी , ग्रामीणों को किया जागरूक

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

स्वास्थ्य विभाग के बैठक में शामिल हुए पी एल वी , ग्रामीणों को किया जागरूक

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

Contents
स्वास्थ्य विभाग के बैठक में शामिल हुए पी एल वी , ग्रामीणों को किया जागरूकडालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर उप स्वास्थ्य केंद्र शंकरदा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित बैठक में पीएलवी शामिल हुए एवं ग्रामीणों को डालसा के बारे में बताया एवं कानूनी जानकारी दी। सी एच ओ सरिता तिरु के द्वारा इस बारिश के मौसम में ज्यादातर फैलने वाले विभिन्न प्रकार की बीमारी जैसे मलेरिया,डायरिया,खुजली आदि से सावधान रहने की अपील की गई एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने,मच्छर दानी का उपयोग करने,चपाकल का पानी पीने एवं बुखार आने पर डॉक्टर से जांच करवाने को कहा। डालसा के पी एल वी ने ग्रामीणों को सांप बिच्छू एवं जहरीले कीड़े मकोड़ों से सतर्क रहने की सलाह दी क्योंकि सांप के काटने की कई घटना सामने आ चुकी है। अब भी हमारा समाज अंधविश्वास के मकड़े जाल में फंसा हुआ है जिसके कारण आज भी लोग सांप के काटने से झाड़ फूंक के चक्कर में जान गवाते हैं ।समय पर सही ईलाज बहुत जरूरी है ।सांप के काटने से अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु होती तो मरने वालों के परिजनों को सरकार चार लाख रुपए मुआवजा राशि देती है।स्वास्थ्य विभाग को समय समय पर दवा की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है स्वास्थ्व सुविधा मुहैया कराना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली ये सुविधा उनके बुनियादी जन सुविधाओं में शामिल है।मौके पर ग्राम प्रधान विनय कृष्ण दास,सी एच ओ सरिता तिरु,परी लियांगी एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,ज्योत्सना गोप,सेविका बबीता भकत,स्वास्थ्य सहिया जयंती भकत,आलादी माहली,सरस्वती महतो,जल सहिया सुशीला गोप आदि मौजूद थे।

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर उप स्वास्थ्य केंद्र शंकरदा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित बैठक में पीएलवी शामिल हुए एवं ग्रामीणों को डालसा के बारे में बताया एवं कानूनी जानकारी दी। सी एच ओ सरिता तिरु के द्वारा इस बारिश के मौसम में ज्यादातर फैलने वाले विभिन्न प्रकार की बीमारी जैसे मलेरिया,डायरिया,खुजली आदि से सावधान रहने की अपील की गई एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने,मच्छर दानी का उपयोग करने,चपाकल का पानी पीने एवं बुखार आने पर डॉक्टर से जांच करवाने को कहा। डालसा के पी एल वी ने ग्रामीणों को सांप बिच्छू एवं जहरीले कीड़े मकोड़ों से सतर्क रहने की सलाह दी क्योंकि सांप के काटने की कई घटना सामने आ चुकी है। अब भी हमारा समाज अंधविश्वास के मकड़े जाल में फंसा हुआ है जिसके कारण आज भी लोग सांप के काटने से झाड़ फूंक के चक्कर में जान गवाते हैं ।समय पर सही ईलाज बहुत जरूरी है ।सांप के काटने से अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु होती तो मरने वालों के परिजनों को सरकार चार लाख रुपए मुआवजा राशि देती है।स्वास्थ्य विभाग को समय समय पर दवा की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है स्वास्थ्व सुविधा मुहैया कराना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली ये सुविधा उनके बुनियादी जन सुविधाओं में शामिल है।मौके पर ग्राम प्रधान विनय कृष्ण दास,सी एच ओ सरिता तिरु,परी लियांगी एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,ज्योत्सना गोप,सेविका बबीता भकत,स्वास्थ्य सहिया जयंती भकत,आलादी माहली,सरस्वती महतो,जल सहिया सुशीला गोप आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *