Ad image

श्रेय लेने की राजनीति कर रही है भाजपा : सोनाल शांति

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

श्रेय लेने की राजनीति कर रही है भाजपा : सोनाल शांति

रांची

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बच्चों की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी प्रशासन की सख्त कार्रवाई का परिणाम है, न कि किसी राजनीतिक दल की उपलब्धि। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस का मनोबल बढ़ाने के बजाय भाजपा खुद श्रेय लेकर अपनी मानसिकता उजागर कर रही है।

- Advertisement -

सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा ने कभी गुमशुदा बच्चों के मामलों को लेकर आंदोलन नहीं किया, बल्कि अब इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन सरकार में अपराधियों का मनोबल टूटा है और अपराध के बाद गिरफ्तारी सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने भाजपा पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे बयानों से अपराधियों का हौसला बढ़ता है और भाजपा को सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *