शुक्रवार आए अचानक आंधी पानी से कईयों के आशियाने उजड़े, सड़क पर गिरे पेड़ आवागमन के साथ आम जीवन हुआ अस्त व्यस्त
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका :बीते कल शुक्रवार शाम को पोटका क्षेत्र में अचानक आए आंधी तूफान एवं बारिश ने बिकराल रूप धारण कर लिया ।कई सड़कों पर बड़े बड़े पेड़ गिरने के कारण आवागमन बाधित हुआ वहीं कई घरों में पेड़ गिरे , कई घरों के छप्पर उड़ गए, रात भर बिजली गुल रही।बंगालीबासा में भीम मुंडा,महिला मुंडा एवं अर्जुन मुंडा आदि के घर के छत उड़ गए और घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई सड़कों में पेड़ गिर गए जिससे लोगों को वैकल्पिक सड़क पर जाना पड़ा और कई जगह में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं रहने के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।पोड़ाडीह पंचायत के चांपी गांव में बना पंडाल ढह गया।सुबह आकाश में घने कोहरे देखे गए जिससे स्कूल जा रहे बच्चों को एवं अन्यान्य काम से निकले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।