Ad image

माताजी आश्रम द्वारा आयोजित रोजगार मेला की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने की सराहना

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

माताजी आश्रम द्वारा आयोजित रोजगार मेला की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने की सराहना

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

- Advertisement -

माताजी आश्रम हाता एवं बंगभाषी उन्नयन समिति के द्वारा 3 मई को बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार से जोड़ने के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसकी सराहना पूर्व विधायक मेनका सरदार के साथ गणमान्य लोग कर रहे हैं। 3 मई सुबह 9 बजे माताजी आश्रम हाता में झारखण्ड बंगभाषी उन्नयन समिति द्वारा माताजी आश्रम की सहयोग से किया गया। रोजगार मेला का उद्घाटन पूर्व विधायक मेनका सरदार के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा आज पुरे देश बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है और इस तरह रोजगार मेला का आयोजन करना सराहनीय कार्य है। इस रोजगार मेला में इस. पी, इस. आई कंपनी, वाई. इस. आर टेल्को और स्ट्रीम डिजिटल सर्विसेस ने भाग लिया।रोजगार मेला में कुल 70 बेरोजगार युवक युवतियों का साक्षात्कार हुआ। मेला में अप्रेंटिस के लिए भी चयन किया गया।शंकर चंद्र गोप ने स्वागत भाषण दिया एवं इस प्रयास के लिए अंत में माताजी आश्रम की ओर से दुलाल मुखर्जी ने सभी को धन्यवाद दिया। रोजगार मेला का संचालन सुनील कुमार दे ने किया तथा व्यवस्था मृणाल पाल ने किया। इस अवसर पर विभिन्न कम्पनी की प्रतिनिधि, पदाधिकारी के अलावे शंकर चंद्र गोप, कृष्ण पद मण्डल, राजकुमार साहू, करुणामय मण्डल, अमित पात्र, संजय साहू, रामकृष्ण सरदार, बलराम गोप, बिश्वामित्र खण्डायत, लोचना मण्डल, तरुण दे, राजेश राय,चिंतामनी त्रिपाठी, तुषारिका बसु,पूजा महतो आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *