Ad image

भंडरा में शांति समिति की बैठक: भाईचारे के साथ मनेगा बकरीद का त्योहार।

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

IMG 20260521 WA0098न्यूज 24 सोनू कुमार की रिपोर्ट।

 

- Advertisement -

 

भंडरा (लोहरदगा): आगामी बकरीद त्योहार को शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने के लिए भंडरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के गणमान्य लोग और पत्रकार शामिल हुए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने साफ शब्दों में कहा–बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। बैठक में समाज के अगुआ ईश्वरी मोहन शर्मा और आफताब आलम ने कहा कि भंडरा में हमेशा से हिंदू-मुस्लिम मिलकर त्योहार मनाते आए हैं। इस बार भी बकरीद का पर्व पूरी सादगी और शांति से मनाया जाएगा और किसी की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होने दी जाएंगी। इस मौके पर मुख्य रूप से मुखिया सुमंति तिग्गा, कैली उरांव, टेले उरांव, बालकृष्ण सिंह, जगजीवन उरांव, विजय चौहान, पवन महली, मुख्तार अंसारी, सलमान अंसारी, मजबूल्लाह मिर्दाहा और गुलाम मुस्तफा मौजूद थे। साथ ही पत्रकार संजय साहू, शकील अहमद, सोनू कुमार, दीपक अधिकारी, और पुलिस विभाग से एसआई रविकांत कुमार, शाकिर अली व एएसआई रामदेव राय उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *