WhatsApp Group Join Now
माताजी आश्रम हाता में झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद की बैठक सम्पन्न
Contents
माताजी आश्रम हाता में झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद की बैठक सम्पन्नपोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्टबहुभाषी साहित्यिक पत्रिका झारखण्ड प्रभा के 18 वे अंक का होगा प्रकाशन।माताजी आश्रम हाता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद का एक महत्वपूर्ण बैठक परिषद के सदस्य और साहित्यकारों के बीच हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के सचिव शंकर चंद्र गोप ने की. बैठक के पूर्व झारखण्ड प्रभा के संपादक सुनील कुमार दे ने सभी को स्वागत किया तथा बिगत वर्ष की पत्रिका का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।बैठक में सर्व सम्मति से झारखण्ड प्रभा का 18 वां अंक आगामी 11 अक्टूबर 2026 महालया के दिन प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। पत्रिका को निरभुल और उत्कृष्ट रूप से निकालने की चर्चा हुई. पत्रिका के लिए कवि और लेखकों को अपनी मौलिक और अप्रकाशित रचनाये 16 अगस्त 2026 तक भेजने की समय दी गई। इस वर्ष प्रतिभायो को प्रोत्साहित करने के लिए कविता,कहानी और लेख प्रतियोगिता का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया, प्रतियोगिता की तिथि बाद में जानकारी दी जायेगी। परिषद की अगली बैठक 14 जून सुबह 8 बजे नुआग्राम में परिषद के सचिव शंकर चंद्र गोप के आवास में रखी गई है। बैठक के बाद कवि गोष्ठी भी हुई जिसमें सुनील कुमार दे, करुणामय मण्डल, अमल कुमार दास आदि ने स्वरचित कविता पाठ किया। बैठक के अंत में शंकर चंद्र गोप ने धन्यवाद ज्ञापन किया।बैठक में शक्ति शेखर रजक, राजकुमार साहू, कृष्ण पद मण्डल, जन्मेजय सरदार, रवि कांत भकत, मानिक लाल महतो, मृणाल कांति पाल, स्वपन कुमार मण्डल, असित कुमार पात्र, तारा पद गोप, सुनील कुमार दे, करुणामय मण्डल, शंकर चंद्र गोप आदि उपस्थित थे।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

