Ad image

कोवाली थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न,शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले के ऊपर होगी कड़ी कार्रवाई

Suresh Mahapatra
2 Min Read
oplus_8388608
WhatsApp Group Join Now

कोवाली थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न,शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले के ऊपर होगी कड़ी कार्रवाई

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

- Advertisement -

 

कोवाली थाना परिसर में मुस्लिम समुदाय के बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पुलिस प्रशासन के साथ दोनों समुदाय के गणमान्य सदस्य उपस्थित हुए । कोवाली थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में बकरीद पर्व को शांति पूर्ण मनाने को लेकर चर्चा किया गया एवं सुझावों का आदान प्रदान किया गया ताकि शांति व्यवस्था में किसी तरह का व्यवधान ना पड़े । शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने बकरीद पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दभाव से मनाने की अपील करते हुए कहा बकरीद पर्व के दिन कुर्बानी के उपरांत अवशिष्ट को इधर-उधर नहीं फेके, बल्कि सुरक्षित ढंग से जमींदोज कर दे अन्यथा विवाद उत्पन्न होने की संभावना हो सकती है जिससे शांति व्यवस्था भंग हो सकती है । उन्होंने कहा सोशल मीडिया में किसी तरह की अफवाह या भ्रामक फैलाने की कोशिश न करें, किसी की भी गलत अफवाह पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इसके पूर्व शांति समिति की सदस्यों ने हल्दीपोखर समेत अन्य क्षेत्रों में नशा एवं लौटरी से आम जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है खास कर युवा वर्ग। नशा एवं लॉटरी पर रोग लगाने की मांग रखी। इस अवसर पर कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव, एस आई सहदेव सिंह, एस आई अजंता महतो,सिदो मुर्मू,रिजवान अंसारी, के साथ मौके पर हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत के पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला,उपमुखिया जाहिद परवेज,ग्राम प्रधान मों असलम, समाजसेवी पिंटू गुप्ता, धीरेन मदक अरुण कुमार महकूड़, तरुण प्रमाणिक देवराज महाकुड़,अलंग महाकूड़ आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *