उत्क्रमित +2 विद्यालय जादूगोड़ा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी जी के निर्देश पर नब्बे दिनों तक लगातार चलने वाले विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत भाटीन पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित + 2 विद्यालय जादूगोड़ा में बच्चों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डालसा के पी एल वी ने स्कूली बच्चों को डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराते हुए हमारे देश के संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दिए, साथ ही शिक्षा के अधिकार,गुड टच बेड टच,पॉक्सो एक्ट,बाल विवाह,बाल श्रम,घरेलू हिंसा,नशा मुक्ति,डायन प्रथा,मानव तस्करी,साइबर ठगी,वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगोंजनों को दिए गए अधिकार के बारे मे जानकारी दिया।कोई भी बच्चे पढ़ाई से वंचित ना रहे इस उद्देश्य को सफल बनाने हेतु सरकार द्वारा लाए गए एकल अभिभावक एवं अनाथ बच्चों के लिए एक महत्वाकांक्षी अस्पॉनशरशिप्स योजना के बारे में बताया गया और जरूरतमंद बच्चों उक्त योजना का लाभ लेने हेतु पंचायत में संचालित विधिक सहायता केंद्र में संपर्क करने के लिए कहा गया।बच्चों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने,नियमित स्कूल आने,पानी का संरक्षण करने,पेड़ लगाने,बड़े को सम्मान करने,एक दूसरे का मदद करने का सलाह दिया गया एवं फोन के अनावश्यक इस्तमाल से दूर रहने को कहा गया।बच्चों को चाइल्ड लाइन का टोल फ्री नंबर भी नोट कराए गए।इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान अध्यापिका रीना कुमारी,अध्यापक देवेंद्र कुमार अध्यापिका रजली मई टुडू एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,राजेश माहली,मकरो कर्मकार,सुमित कुमार गोप आदि मौजूद थे।

