Ad image

सनकी बेटे ने कुल्हाड़ी से की पिता और पत्नी की हत्या, 3 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार

Suresh Mahapatra
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

IMG 20260525 WA0104

सोनू कुमार की रिपोर्ट

- Advertisement -

 

 

 

- Advertisement -

भंडरा थाना क्षेत्र में एक बेटे ने पारिवारिक विवाद में अपने पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इस हमले में उसकी तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।*

लोहरदगा। जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली में सोमवार अहले सुबह पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सनकी बेटे ने अपने ही पिता, पत्नी और मासूम बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

इस घटना में पिता सुरेंद्र उरांव (60 वर्ष) और पत्नी सुजाता उरांव (27 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय पुत्री रियांशी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

*ग्रामीण के पहुंचने तक पिता पुत्र की मौत*

- Advertisement -

बताया जाता है कि आरोपित संदीप उरांव (35 वर्ष) ने अचानक घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पिता पर हमला किया। फिर पत्नी और मासूम बेटी को भी उसने नहीं छोड़ा। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक पिता और पत्नी की मौत हो चुकी थी।

इधर, खून से लथपथ हालत में तड़प रही मासूम रियांशी को भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने तुरंत अपनी गोद में उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

पारिवारिक विवाद को घटना का कारण

घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर आरोपित संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद सेंगरा टोली गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपित का व्यवहार पिछले कुछ दिनों से असामान्य था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *