Ad image

भंडरा में नशाखोरी के खिलाफ अंजुमन इस्लामिया का बिगुल, युवाओं को दी कड़ी चेतावनी, सुधरने का दिया अंतिम मौका

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

IMG 20260525 WA0077सोनू कुमार की रिपोर्ट

लोहरदगा/भंडरा प्रखंड मे युवाओं के बीच तेजी से पांव पसार रही नशाखोरी की लत पर लगाम लगाने के लिए अंजुमन इस्लामिया प्रखंड कमेटी ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। नशे की दलदल में फंसकर अपना भविष्य, स्वास्थ्य और पारिवारिक सम्मान खो रहे युवाओं को सही रास्ते पर लाने के लिए कमेटी ने सुधार नहीं तो सख्त कार्रवाई का संकल्प लिया है। बढ़ती नशाखोरी और सामाजिक विकृतियों के खिलाफ अंजुमन इस्लामिया के सदर आफताब आलम ने अपने सहयोगियों के साथ एक आपातकालीन बैठक आयोजित की। बैठक में इस बात पर गहन मंथन किया गया कि किस प्रकार युवा पीढ़ी नशे के आगोश में आकर न केवल स्वयं को बर्बाद कर रही है, बल्कि पूरे समाज के लिए कलंक का कारण बन रही है। सदर ने कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति अक्सर अपना मानसिक संतुलन खो बैठते हैं, जिससे समाज में गंभीर घटनाओं के घटित होने का खतरा बढ़ जाता है। अंजुमन कमेटी ने स्पष्ट शब्दों में नशाखोरी में लिप्त युवाओं को एक मौका देते हुए नसीहत दी है कि वे फौरन इस बुरी लत को छोड़ दें। सदर आफताब आलम ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि यदि चेतावनी के बावजूद युवाओं की आदतों में सुधार नहीं आता है, तो प्रखंड कमेटी उनसे निपटने के लिए हर स्तर पर तैयार है।

- Advertisement -

 

पुलिस प्रशासन से मिला सहयोग का आश्वासन।

 

- Advertisement -

इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कमेटी ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से भी मंत्रणा की है। पुलिस प्रशासन ने इस सामाजिक मुहिम में अपना पूरा सहयोग देने पर सहमति जताई है। अंजुमन कमेटी का मानना है कि नशाखोरी पर समय रहते काबू नहीं पाया गया, तो आने वाली पीढ़ी पूरी तरह नष्ट हो जाएगी। कमेटी ने समाज के प्रबुद्ध लोगों से भी इस नेक कार्य में साथ देने की अपील की है ताकि भंडरा को नशामुक्त बनाया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *